नशेड़ी युवकों ने दुकानदार से की मारपीट, आधा दर्जन गिरफ्तार

Belal Jani
By -


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कजगांव मोड़ पर नशे में धूत युवकों की खुलेआम सड़क पर दबंगई करने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने पर। मामले की गंभीरता के चलते पुलिस जांच में जुट गई है। 

उक्त कजगांव मोड़ पर स्थित एक शराब की दुकान के पास देर शाम  देर शाम करीब 6 की संख्या में एक दुकान पर कुछ शराबी युवक पहुंचें थे। किसी बात को लेकर उनसे और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि नशे में धूत युवक पहले दुकानदार के साथ हाथापाई पर उतर आएं उसके बाद दबंग युवकों ने दुकानदार को बीच सड़क पर लाठी डंडे व अन्य समान लेकर उसे बुरी तरह मारने पिटने लगें। जिसके कारण शराबी युवकों की पिटाई से घायल दुकानदार को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले का विडियों वायरल होने के बाद जब घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने मामले की जांच के बाद दुकानदार को मारपीट कर घायल करने के मामले में 6 शराबी दबंग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।