विषाक्त के सेवन से दो की हालत बिगड़ी

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर दो के विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या करने के प्रयास के कारण हालत खराब हो गई। दोनों का उपचार इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी विनोद कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम बुधवार रात्रि परिजन की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसी प्रकार जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अशोक राजभर किया 18 वर्षीय पुत्री संजना वजन की किसी बात पर डांट फटकार सुनने के बाद इतना नाराज हुई थी उसने कीटनाशक का सेवन कर जान देने का प्रयास किया और उसकी हालत बिगड़ने लगी। दोनों के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचा कर दोनों को भर्ती करवाया।