सपा नेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Belal Jani
By -


उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट में अभद्रता करने का आरोप

जौनपुर।मछलीशहर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के कोर्ट में सपा नेता को अभद्रता करना महंगा पड़ गया ।
जिला अधिकारी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के पहसना गांव निवासी समाजवादी पार्टी के नेता जय हिन्द यादव ने उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के न्यायालय में 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे वहां के स्टाफ और कर्मचारियों से अभद्रता किया एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया और जान से मारने की धमकी दिया ।उप जिलाधिकारी कोर्ट के अनुसेवक आशीष कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली में सपा नेता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।