गोधना तिराहे पर पिकअप से बाइक में टक्कर मारने से दो युवको की मौत हुई थी
जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना तिराहे पर सोमवार की शाम पिकअप की टक्कर से मृत बाईक सवार दो युवको की मौत के बाद पुलिस ने मृतक कुंदन के पिता की तहरिर पर वाहन चालक व वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष मीरगंज सुनील कुमार यादव ने बताया की विनोद कुमार पुत्र लौधर नि० ग्राम दरापुर करियाँव थाना मीरगंज ने तहरीर देकर आरोप लगाया है की घटना दिनांक 23.02.2026 को समय लगभग 5.30 शाम की है मेरा लड़का अनुराग उर्फ कुंदन पुत्र विनोद कुमार गौतम व सुशान्त कुमार गौतम पुत्र स्व० अमृतलाल नि0 ग्राम मानिकपुर थाना बरसठी दोनो बारहंवी की परीक्षा जनता इण्टर कलेज चिताँव से देकर वापस आ रहे थे। तभी जंघई मछलीशहर मार्ग पर गोधना तिराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकप UP62BT4142 जिस गाडी में सवार खुद गाडी मालिक व चालक मौजूद थे । चालक अत्यधिक शराब पिया हुआ था । और बिना हार्न बजाये लापरवाही तरीके से पिकप को लहराते हुए बाइक UP51BN5302 MT15 में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लडको की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और पिकप में सवार गाड़ी मालिक संतोष कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र बद्री प्रसाद फरार हो गया और क्षेत्रीय लोगो द्वारा पिकप तथा पिकप चालक कालिका प्रसाद पुत्र राजनरायन यादव निवासी ग्राम भिदूना (गुरगुजी) थाना मीरगंज जनपद जौनपुर को पकड लिया गया । जो पुलिस हिरासत में है।
जिस पर पुलिस ने वाहन चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लिया है। और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।