दुर्घटना में घायल बृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Belal Jani
By -


जौनपुर।खुटहन कानामऊ गांव शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर एक सप्ताह पूर्व पिकअप की चपेट में आकर घायल साइकिल सवार बृद्ध की बुधवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। गांव निवासी 65 वर्षीय रामकुमार बघेल गत 18 फरवरी को साइकिल से शाहगंज की तरफ जा रहे थे। पीछे से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। सिर में चोट आने से वे बेहोश हो गए। स्वजन उपचार हेतु सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।