जौनपुर।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड स्थित अजय कुमार राय के बंद घर से मंगलवार की रात चोर 50 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। परिवार मंगलवार की सुबह घर में ताला बंद करके वाराणसी एक वैवाहिक समारोह में गया हुआ था। बुधवार को दोपहर बाद घर लौटा तो देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे के दरवाजे का भी ताला टूटा है। कमरे में सामान बिखरे पड़े हुए हैं। बताते हैं कि चोर कमरे में रखे लोहे की आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखा 50 हजार रुपये नकद, सोने की दो सिकड़ी, दो मंगलसूत्र, सात अंगूठी, तीन सेट कान का झुमका और चांदी का चार सेट पायल, तीन सेट छांगर व दस जोड़ी मीना उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर चली गई।