खाई में कार गिरी,लेकिन बाल बाल बचा चालक

Belal Jani
By -


जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र में वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर मनियारेपुर ग्राम सभा के पास गुरुवार सुबह में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हालांकि घटना में चालक बाल बाल बच गया है। मालूम हो कि पतरही गांव निवासी सुजल सिंह  चार पहिया वाहन से किसी शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर जौनपुर लौट रहा थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुजल को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद कार को भी खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Tags: