जौनपुर ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। कारागार के अन्दर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर बंदी गृह में बैरक व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा उनकी सुरक्षा हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।