बोलेरो से उतार कर छात्र को दबंगों ने लाठी डंडो से पीटा, पुलिस जुटी तलाश में

Belal Jani
By -

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहें छात्र पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी रितेश यादव बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बेलाव में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए चार पहिया वाहन बोलेरो से परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान आरोप है कि मनबढ़ आएं और उसकी बोलेरो को रोकते हुए पहले शीशा तोड़ा उसके बाद चार पहिया वाहन से नीचे उतारकर उसे लाठी डंडो से मारने पीटने लगें। इतना ही नहीं मनबढो ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उससे मोबाइल भी फोन भी छीन लिया। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मनबढ़ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।