फांसी लगाकर आत्महत्या करने में युवक की हालत खराब

Belal Jani
By -


जौनपुर। घर के अंदर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास में युवक की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

बताया जाता है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी रिजवान उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र इजरायल गुरुवार तीसरे पहर घर के अंदर किसी बात से नाराज होकर गले में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। यह तो अच्छा हुआ कि परिजनों की निगाह पड़ गई। तुरंत परिजन दौड़ पड़े और उसे नीचे उतारे लेकिन तब तक उसकी हालत खराब हो चुकी थी। तुरंत  उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया।