जौनपुर।दो विवाहित बहनों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के सदलीपुर गांव निवासी फरीदा उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी दिलशाद और चक महमूद गांव निवासी आसिया उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी स्वर्गीय नदीम ने बुधवार रात्रि आसिया सदललीपुर फरीद के यहां गई हुई थी। फरीद की मांमा की पुत्री है। किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी झगड़ा हो गया। जिसके चलते फरीद ने सिंदूर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब हालात उसकी खराब होने लगी तो आशिया ने किसी तरह 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी को सूचना दिया। 108 नंबर के पहुंचने पर कर्मचारियों द्वारा फरीदा को लेकर जिला अस्पताल आया जा आया जा रहा था। इसी दौरान आशिया ने भी विषाक्त का सेवन कर लिया जिसके चलते अस्पताल पहुंचने के पहले इसकी भी हालत खराब हो गई। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया।