जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए चारों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उदयासन ग्राम निवासी विशेष कुमार उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र जितेंद्र साथ में जुनैद उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र जुबेर हाशमी बुधवार सुबह बाइक से केपी पांडेय स्कूल से परीक्षा देकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सकोई गांव बिलाव घाट के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो स्थानीय लोगों द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया गया। इसी प्रकार खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा ग्राम निवासी वीरेश कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र विनोद हाई स्कूल की परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया इसे भी जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मणिपुर गांव निवासी विजय बहादुर उर्फ बाबा जो दोनों आंखों से नाबीना है। सुबह पैदल ही बाजार से कहीं जाते समय चैत्र के च़ुरारी गांव के पास तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इसे भी परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया है।