अश्लील फोटो भेजकर युवक बना रहा शादी का दबाव,पुलिस जांच में जुटी

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 

जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टांगी गांव में एक युवती ने एक युवक पर उसके पास अश्लील फोटो भेजकर उससे शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासी लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पीछले कई महीनों से केराकत क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी युवक दुर्गेश निषाद उसके पास अश्लील फोटो भेजकर शादी करने का दबाव बना रहा है। यह भी आरोप लगाया है कि युवती ने कि जब इसका विरोध किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।

Tags: