ज़हर खुरानी गिरोह ने दवा व्यवसाई से जेवरात, नकदी लूट कर, झाड़ियों में फेंका

Belal Jani
By -


जौनपुर। जहर खुरानी गिरोह ने दवा व्यवसाई को नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती सोने की चेन अंगूठी लूटकर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये। घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी निवासी शोभा नाथ साहू उम्र लगभग 60 वर्ष बुधवार सुबह रिश्तेदारी मिर्जापुर जाने के लिए लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थिति जेसीज चौराहे पर बस पकड़ने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अज्ञात उनसे मिला और बातचीत करते-करते  विश्वास जमा लिया और अज्ञात व्यक्ति द्वारा खुद को मिर्जापुर जाने की बात बताकर उन्हें कार में बैठा लिया। 


कर जब मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के श्री गांव के पास से गुजर रही थी उसी समय इन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अर्ध मूर्छित कर लगभग 20 ग्राम सोने की चेन तथा 3 से 4 ग्राम तक सोने की तीन अंगूठियां उतार लिया और जेब में रखे ₹12000 भी लूट लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह ने जब पूरी तरह से उन्हें लूट लिया तब इन्हें ग्राम पंचायत श्री गांव के पास झाड़ियो फेंक कर कार से फरार हो गये। कुछ देर बाद गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए पहुंचे तो देख कर शोर मचाया। देखते ही देखते ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर जूटी भीड़ में से एक व्यक्ति द्वारा घटना की जानकारी मड़ियाहूं पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर झाड़ी में पड़े दवा कारोबारी को बाहर निकाल कर जेब में मिली हुई डायरी से उनके घर पर फोन कर घटना के बारे में बताया गया। घरवाले पहुंच कर उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराये।जहां उनका इलाज चल रहा है। अब प्रश्न इस बात का उठता है कि लुटेरों का हौसला इतना बुलंद कैसे हो गया है कि अब राहगीर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सोने की चेन और अंगूठी की अनुमानित कीमत लगभग 3:30 लख रुपए बताई गई है।