जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चाचकपुर में जेसीबी के टक्कर से गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में भीषण आग लगने से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह करीब 11 की बताईं जा रही है।
बताया जाता है कि अडानी समूह के कर्मचारियों द्वारा कथित लापरवाही से रिसाव को बंद करने के प्रयासों के दौरान आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि यह पास में स्थित बांस की कोठ में भी फैलने लगी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। और अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर फायर एक्सटिंग्युशर, बुलेट और बाल्टी की सहायता से आग को पूरी तरह बुझाने में कामयाबी पाई। इसके बाद अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने गैस लीकेज को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया।