जौनपुर।मछलीशहर ई रिक्शा से अस्पताल जा रही महिला के गले से सहयात्री महिलाओं ने गले से सोने की चेन उड़ा दी। आरोप है कि अस्पताल से पहले ही ई रिक्सा चालक पीड़ित महिला को उतार कर भाग लिया।
बताया गया है कि नगर की पुरानी बाजार निवासिनी शकुंतला देवी (75) पत्नी स्वर्गीय रामबाबू मोदनवाल घर से बीमार भतीजे को देखने के लिए एक हॉस्पिटल पहुंचने के लिए सराय से ई रिक्शा पर सवार हुई। थोड़ा दूर जाने के बाद ई रिक्शा पर तीन और औरतें जबरदस्ती आकर बैठ गई। और कुछ दूर जाने के बाद अस्पताल से पहले ही शकुन्तला देवी को उतारकर ई रिक्शा चालक ज़बरदस्ती बैठी महिलाओं को लेकर चलता बना। ई रिक्शा से उतरने के बाद शकुन्तला को गले से चेन गायब होने की जानकारी हुई तो घर पहुंचकर उन्होंने ने घटना की जानकारी परिजन को दी ।घटना की लिखित सूचना उक्त महिला के पुत्र शैलेश मोदनवाल ने पुलिस को दी गई है।शैलेश के अनुसार चैन का वज़न ढाई तोला है।मामले में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।