भतीजे ने बुआ से अपने साथ शादी करने की फोन पर की बात,कहा तभी मिलेगी जमीन, आरोप

Belal Jani
By -


जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने सगे भतीजे पर फोन पर अश्लील बात करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पिता की पैतृक संपत्ति में उसका हिस्सा उसे दान में मिला है। उस संपत्ति का उपयोग करते हुए 12 साल से उसके भाई जोत बो रहे थे। अब जब वह  अपना जमीन वापस मांग रही है  तो उसे नहीं दी जा रही है। आरोप है कि उसके भाई के लड़के ने फोन कर महिला से कहा कि यदि मुझसे शादी करोगी तभी जमीन दिया जाएगा। अपने ही भतीजे की इस कृत्य से कुपित महिला ने सोमवार शाम थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पारिवारिक जमीनी विवाद का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: