सड़क हादसे परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, दो ज़ख़्मी,परिजनों में कोहराम

Belal Jani
By -


जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना त्रिमुहानी के समीप इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी।  जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेज दिया। 

करियांव गांव के दरापुर  गांव निवासी विनोद कुमार का पुत्र कुंदन गौतम सर्बोदय इण्टर कालेज मीरगंज में इंटरमीडिएट का छात्र था। जिसकी चल रही बोर्ड की परीक्षा के लिए सेंटर जनता इंटर कालेज चितांव गया हैं। 
सोमवार के दिन बायोलॉजी की परीक्षा देकर वह घर लौट रहा था। अभी वह घर से करीब पांच किमी दूर गोधना पहुचा ही था कि जंघई की तरफ से आ रही एक बाइक की जोरदार आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमे बाइक से गिरकर वह दूर जा गिरा। तभी पीछे से आ रही पिकप वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। लोगो की मदद से पहुची पुलिस व एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल भेज दिया गया।  
बताते हैं कि गोधना के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मछलीशहर ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने देखकर मृत घोषित कर दिया। मृतक  कुंदन दो भाई थे। बेटे की मौत से मां ममता देवी व अन्य स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं।
थाना प्रभारी सुनील कुमार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है।