करंट से झुलसी किशोरी,सेवई से जले बच्चे

Belal Jani
By -


जौनपुर। हाई टेंशन तार पर पड़े चाइनीस मांझा पकड़ लेने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, और गर्म सेवई के शरीर पर पड़ने से दो बच्चे जल गए। सभी का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद मोहल्ला निवासी विनोद कुमार की 13 वर्षीय पुत्री गौरी सोमवार लगभग 8:00 बजे रात्रि अपने घर के बारजे पर खड़ी थी इसी दौरान ऊपर से गुजरे 11000 हजार हाई टेंशन तार पर चाइनीस मांझा लटक रहा था। उसी को गौरी ने पकड़ लिया जिसके चलते करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसने के साथ वह शाक लगने से अचेत हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाएं यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। दूसरी तरफ तेजी बाजार थाना क्षेत्र के चितौरी गांव निवासी संदीप कुमार का पुत्र आशीष उम्र लगभग 6 वर्ष अंश उम्र लगभग 10 वर्ष लकड़ी के चूल्हे पर सेवई पककर रखी हुई थी। इसी दौरान आशीष कढ़ाई को उठाकर चूल्हे से नीचे उतार रहा था। हांथ से कढ़ाई छूटने के चलते दोनों भाइयों के ऊपर गर्म सेवई के पड़ जाने से दोनों भाई झुलस गए। तुरंत परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां पर चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया यहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।