रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

Belal Jani
By -


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया।सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर स्थित बहाउद्दीनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात महिला का शव दिखने के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दे दी।जीआरपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया की महिला जामुनी कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास होगी।शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।