संदिग्ध हालात में युवक की घर में मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। संदिग्ध हालात में युवक की घर में मौत हो गई, मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पुलिस करवा रही है पीएम। 
बताया जाता है खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव निवासी राजेंद्र गौतम उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र सुभाष गौतम बाहर रहता था 17 फरवरी को घर आया था इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाने से मंगलवार तीसरे पहर घर के अंदर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया ।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने के साथ ही पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूल रूप से सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्ती बंद गांव का रहने वाला है यहां पर वह ननिहाल में रह रहा था।