जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मुडैला मोड़ के पास मंगलवार शाम एक आटा चक्की संचालक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसका हाथ चलते हुए साफटिन में फंस गया। घटना करीब शाम 5 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बडउर गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज मुडैला मोड़ पर अपनी आटा चक्की चलाते हैं। रोज की तरह वह चक्की मशीन चला रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ साफटिन में फंस गया। तेज आवाज और मनोज की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह मशीन बंद कराई और गंभीर रूप से घायल मनोज को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा।
अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है