पिटाई के पांच दिन बाद विकलांग की तरफ से विधायक के सहयोग से प्राथमिक हुई दर्ज

Belal Jani
By -

                 
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक विकलांग युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुर्की ग्राम स्थित एक विद्यालय परिसर में जहां पीड़ित युवक मौजूद था। युवक का आरोप है कि उसी दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान वहां पहुंचे और बिना किसी ठोस कारण के उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोप है कि उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया।घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को बचाया।
        प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट काफी देर तक चली, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद पीड़ित युवक केराकत पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन युवक का आरोप है कि सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान भी पुलिस चैकी पहुंच गए और उल्टा उसी को बैठा लिया गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी तहरीर पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसे न्याय मिलने में देरी हुई।मामले ने तूल तब पकड़ा जब यह प्रकरण क्षेत्र के एक पूर्व विधायक के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस ने करीब पांच दिन की देरी के बाद मुकदमा दर्ज किया। हालांकि, पीड़ित युवक का आरोप है कि मेडिकल जांच भी सही तरीके से नहीं कराई गई और केवल पैर का एक्स-रे कर औपचारिकता पूरी कर दी गई। 
       युवक ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जौनपुर में दो बार प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोबारा मेडिकल परीक्षण की मांग की है।