जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग से करीब 200 मीटर एक देशी शराब की दुकान पर मनबढों ने रात करीब 11 बजे जमकर पथराव कर दिया,पीड़ित थाने पर 5 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। सैफपुर उर्फ जपटापुर निवासी रोहित अस्थाना ने शुक्रवार को सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी की बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उन्हे सेल्समैन संग्राम यादव ने सूचना की जब वह दुकान के अंदर सो रहे थे तभी उनके शराब के दुकान कुछ मनबढ किस्म के करीब 5 की संख्या में पहुंचे लोगो ने जोर-जबरदस्ती दुकान खुलवाने की कोशिश की जब सेल्समैन ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव करना शुरू कर दिया है। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दे दी सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा पांच अज्ञात के खिलाफ ताहिर प्राप्त हो गई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है विधि कार्रवाई की जा रही है।
दबंगों ने शराब की दुकान पर किया पथराव, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
By -
February 27, 2026
Tags: