जौनपुर। शुक्रवार दोपहर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव ने टीम के साथ जौनपुर जंक्शन स्थित रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया। जिसके चलते कर्मचारियों में अपरा तफरी जैसा माहौल उत्पन्न रहा।
बताया जाता है एडीआरएम बृजेश कुमार यादव टीम के साथ अपनी स्पेशल ट्रेन से लगभग 2:30 बजे जौनपुर जंक्शन पहुंचकर सीधे रनिंग रूम पहुंचे और बारीकी से रनिंग रूम का निरीक्षण किया। रनिंग रूम में अन्य सुविधाओं के अलावा मुख्य रूप से साफ सफाई के लिए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेताया। लगभग 40 मिनट निरीक्षण के पश्चात वह शाहगंज के लिए चले गए। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार स्टेशन अधीक्षक आरपी यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।एडीआरएम लखनऊ से सुल्तानपुर मार्ग से होते हुए जफराबाद से जौनपुर जंक्शन पहुंचे थे।