जौनपुर। घर के दरवाजे पर पटाखा जलाते समय बालक झुलस गया उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी मिश्रा लाल गौतम का 11 वर्षीय पुत्र अंशु गौतम रविवार दोपहर घर के दरवाजे के पास कूड़े करकट में मिले पटाखे को जलाते समय असावधानी वश झुलस गया। परिजन उसका घरेलू उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाए।