वाहन की चपेट में आकर बिजली कर्मचारी समेत दो घायल

Belal Jani
By -

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर के पास बाइक से जा रहे बिजली कर्मचारियों की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी तरफ खेता सराय के सिधवा गांव के पास बाइक की चपेट आने से वृद्ध महिला घायल हो गई दोनों का उपचार वाराणसी में चल रहा है।

बताया जाता है इसी थाना क्षेत्र के गांव मृहदा चक निवासी महेश कुमार उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालमन चौहान रविवार शाम बाइक से चांदपुर गांव के पास किसी के यहां  सामान देने जा रहे था। इसी दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में चक्रमण कर रही टीआई के वाहन पर ड्यूटी कर रहे सिपाही प्रमोद कुमार, मुन्ना चौहान ने तुरंत अपनी गाड़ी पर बैठाकर तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। यह भी बताया जाता है की महेश कुमार सरकारी बिजली कर्मचारी है और आजमगढ़ के ठेकवा  में कार्यरत।दूसरी तरफ खेतासराय थाना क्षेत्र की फरीदपुर गांव निवासी मंगरा देवी उम्र लगभग 75 वर्ष पत्नी स्वर्गीय जिया लाल सिधवा गांव के पास अपने खेत में काम कर रही थी इसी दौरान रोड क्रॉस करते समय तेज गति से जा रही बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाएं यहां पर चिकित्सकों ने इनका भी प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।