जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नई मंडी में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती गया,यहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया है।
बताया जाता है कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव निवासी अमरनाथ गौड़ उम्र लगभग 54 साल पुत्र स्वर्गीय सीताराम सोमवार की सुबह करीब 10 बजे थाना लाइन बाजार क्षेत्र में स्थित नई मंडी से खरीदारी कर लूना मोपेड से सामान लादकर वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान नई मंडी के मेंन गेट पर ही वह ट्रक की चपेट में आ गए। चपेट में आने से उनका दाहिना पैर गंभीर छोटे भाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीण जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना कारित करने वाले चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया। और घायल को जिला अस्पताल ले आया गया।