ट्रक के भिड़ने से ई रिक्शा में बैठे पांच घायल

Belal Jani
By -

जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली के क्षेत्र के कोढ़ा गांव के निकट ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमे सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

बताया जाता है कि रविवार रात ताजजुद्दीनपुर गांव निवासी लल्लू पटेल 40 वर्ष परिवार के सदस्यों साथ मुंगरा बादशाहपुर रिश्तेदारी में गए हुए थे। लल्लू और उनकी पत्नी अनीता देवी 35 के अलावा सावित्री देवी 40, प्रदीप 37 वर्ष, लालती 25 वर्ष के साथ ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। अभी वह लोग जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित उक्त गांव के निकट पहुंचे ही थे कि पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। रिक्शा पलटते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगो ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की सहायता से सी एच सी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने सावित्री, प्रदीप, लालती, अनिता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सभी का ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।