आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर कैंडल मार्च निकाला गया

Belal Jani
By -


 जौनपुर।जौनपुर शहर में कैंडल मार्च, आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर उमड़ा जनसैलाब जौनपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत की खबर के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला, रविवार की रात्रि सदर इमामबाड़ा से मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी एवं अंजुमन शमशीर हैदरी के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया, जो ईदगाह परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाज़ी भी की गई।

Tags: