ज़हर का सेवन कर युवती ने किया जान देने का प्रयास

Belal Jani
By -


जौनपुर।कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में युवती की हालत गंभीर हो गई। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। 

बताया जाता है कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गोरिया कला गांव निवासी दुघर्सन की 22 वर्षीया पुत्री रानी सोमवार सुबह परिजन की किसी बात से नाराज होकर सल्फास का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ते लगी तो परिजन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर भी चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार होता ना देख। बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।