सिंदूर पीकर विवाहिता ने जान देने का किया प्रयास

Belal Jani
By -


जौनपुर। सोमवार शाम को सिंदूर पीकर विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के केड़वारी गांव निवासी सुनीता चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष पतली विजयी चौहान शराब के नशे में धुत होकर घर  पहुंचा और किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसी के चलते सुनीता ने घर में रखा सिंदूर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया।