सांकेतिक चित्र
जौनपुर। वाराणसी जौनपुर रेलवे प्रखंड स्थित जलालगंज रेलवे स्टेशन पर रन थ्रू गुजर रही बंदे भारत ट्रेन से कटकर एक अज्ञात उम्र लगभग 60 वर्ष वृद्ध की मौत हो गई।
सूचना पाकर जफराबाद जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश यादव सहयोगी जवानों को लेकर मौके पर पहुंच गए और लाश को कब्जे में लेकर पहले अगल-बगल गांव के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी किए लेकिन पहचान न होने की सूरत में नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी घर में शव को रखवा दिया। और आगे की कार्यवाही करने में जुटे हुए हैं। मृतक के बारे में बताया है कि लाल गमछा चेकदार लुंगी क्रीम रंग का कुर्ता पहने हुए था।