बहन को ससुराल पहुंचाने आए लोगों का लाठी डंडों से स्वागत कर किया गया ज़ख़्मी

Belal Jani
By -

मारपीट करने वाले आपस में रिश्तेदार हैं,बारात लेकर जाने पर इन लोगों ने मारपीट किया था इसीलिए उन लोगों ने भी मारा पीटा है

जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धननेपुर चौराहे के पास बहन की चौथी लेकर आए लोगों को 10 से 12 की संख्या में 5 बाइक सवार कपड़े से चेहरा ढके दबंगो ने लाठी डंडे से पीटने के बाद मौके से फरार गये।

घटना कुछ इस प्रकार बताई गई है कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी अनिल कुमार बिंद उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र संतलाल बिंद चाचा के अलावा तीन लोगों के साथ कार से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर गांव में लालता बिंद के यहां बहन की चौथी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान चौकिया मंडी धन्नेपुर गांव चौराहे के पास कार से कुछ सामान लेने के लिए उतरे थे। आरोप है कि इतने में ही 10 से  12 की संख्या में बाइक सवार कपड़े से चेहरा ढके हुए दबंगों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर चिकित्सकों ने उपचार दोनों किया। घटना के संबंध में नवीन सब्जी मंडी चौकिया धाम चौकी प्रभारी कृष्णानंद यादव से दूरभाष पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को यहां से बारात गई थी इन्हीं लोगों में से कुछ लोगों ने बरात गये युवकों को मारा पीटा गया था। घटना करने वाले सभी इन्हीं लोगों के रिश्तेदार हैं। मौके से तीन लोगों को दौड़ा कर मेरे और सहयोगी जवानों द्वारा पकड़ लिया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।