जौनपुर। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने विवाहित महिला की तहरीर पर ससुराल के आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न व नंदोई द्वारा जबरदस्ती छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोहल्ला मखदूमशाह अढ़न निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व मोहल्ला बलुआ घाट निवासी नजीर हुसैन के पुत्र सलमान शेख के साथ किया था। शादी में मिले जहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। और वह लोग 5 लख रुपए नकद और कार की मांग करने लगे। इसी कारण विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने लगे यह बात विवाहिता हमेशा अपने मायके वालों से बताती रही। इसी बीच विवाहिता का नंदोई जैगम अब्बास पुत्र तहजीबुल हसन जैदी सऊदी अरब से वापस आया। और वह विवाहित पर हमेशा गंदी नियत रखता था। और एक दिन मौका पाकर विवाहित के साथ जबरदस्ती किया।विवाहित महिला ने इस बात को अपने ससुराल वालों को बताया तो वह लोग टाल मटोल कर गए। लेकिन जैसे उसका नंदोई सऊदी अरब वापस लौट गया वैसे ही ससुराल के लोगों ने उसे छोड़ देने दबाव बनाने लगे और साथ ही उसे प्रताड़ित भी करने लगे। शिकायत मिलने पर की विवाहिता को ससुराली जन बंधक बनाए हुए हैं तुरंत शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने महिला को ससुराल जाकर मुक्त कराया। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति सलमान और उसके भाई पिंटू शेख दीबा पत्नी पिंटू रेशमा पुत्री नज़ीर हुसैन आफरीन पुत्री नजीर हुसैन बिलकिस बानो हासिम अहमद नंदोई और जैगम अब्बास निवासी बाजार भूखा के खिलाफ धारा 498 ए 354 323 504 506 वी 3/4 जहेज निवारण अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही है। इस घटना की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम महमूद अंसारी द्वारा की जा रही है।