पुलिस टीम पर हुआ पथराव, सिपाही जख्मी

Belal Jani
By -


जौनपुर। शुक्रवार रात दो पक्षों में हो रहे विवाद सुझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही दबंगों ने हमला बोल दिया। इस वारदात में एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया , उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही एसपी अजयपाल शर्मा अस्पताल पहुँचकर घायल सिपाही का हाल जानने के बाद घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किये।
पवारा थाना क्षेत्र के वनकट में दो पक्षो में मारपीट की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची । कांस्टेबल राधेचरण यादव होमगार्ड शुभम पटेल विवाद किस बात को लेकर हुआ यह पूछताछ कर रहे थे ।

इसी बीच वीरेंद्र गौतम, चन्द्रकेश गौतम व अन्य लोगो ने कांस्टेबल राधेचरण यादव पर हमला बोल दिया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ,  मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा पीआरबी 3825 पर नियुक्त कर्मचारी के घायल होने की सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुँचकर उसके के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किये। पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।