जौनपुर। थाना जफराबाद सिरकोनी ब्लॉक के शिवपुर ग्राम पंचायत की प्रधान जड़ावती देवी के पति रामफेर प्रजापति का गुरुवार की रात को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुक्रवार को शोक व्यक्त करने करने वालो का घर पर तांता लग गया। बताया जाता है कि रामफेर प्रजापति को अचानक हार्ट में दिक्कत होने लगी। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिये शहर के एक नर्सिंग होम में ले गये जहां उनकी मौत हो गयी। शुक्रवार उनकी पौत्री की शादी का कार्यक्रम भी था जो काफी उदासीन हो गया है। लोग दुखी मन से शादी के कार्यक्रम ने शामिल हुए। शादी की खुशी गम में बदल तब्दील हो गयी। लोगों की जबान पर बस यही चर्चा रही की होनी को कौन टाल सकता है।
पोती की शादी के मौके पर, दादा की उठी अर्थी
By -
July 12, 2024