फिर हुआ पुलिस पर हमला दो जवान घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गुपुर कलां गांव में मारपीट की सूचना पर गई पीआर बी के जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया है।
 सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गांव के समर बहादुर सिंह ने शनिवार रात्रि लगभग 8:00 बजे पी आ रबी 112 पर सूचना दिया कि कुछ लोग उनके मारने पीटने पर आमादा है। सूचना पर दो पहिया वाहन के पी आर बी‌ के जवान कांस्टेबल विनोद कुमार होमगार्ड साथी के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी करना चाहा। मौजूद कुछ लोगों ने दोनों जवानों पर हमला कर दिया। स्थानीय हमलावरों के हमले से घायल दोनों जवानों ने घटना की सूचना शाहगंज पुलिस को दिया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मनोज कुमार सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। थाने ने की पुलिस  देखते ही हमलावर वहां से नौ दो यारह हो गए। घायल कांस्टेवल विनोद कुमार होमगार्ड जवान को थाने से दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण उपचार प्राथमिक सशस्थ्य केंद्र शाहगंज भेजकर कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश बड़ी ही सर गर्मी में कर रहीं है। जनपद में इस समय पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना प्रकाश में आई है जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।