डॉ बहादुर अली खान के गलत इलाज से मासूम रवि रंजन की हुई मौत

Belal Jani
By -



जौनपुर । केराकत कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा नरहन निवासी एक बार फिर से से चर्चा में आ गए हैं अपने आप को डॉ बहादुर अली खान कहने वाले। घर से अस्पताल को भरपूर तरीकों से संचालित करने वाले बहादुर अली खान नरहन गांव थाना केराकत निवासी द्वारा  बिहार प्रांत के गया जिला निवासी तुलसी रविदास अपने पुत्र रवि रंजन उम्र लगभग 10 वर्ष का  इलाज कराने बहादुर अली खान के यहां कराने आए थे। आरोप है कि मासूम रवि रंजन का उपचार डॉ बहादुर अली खान के द्वारा गलत तरीके से कर दिए जाने के कारण उसकी मौत हो गई । परिजन  अस्पताल कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों से रोते बिलखते बच्चे का इलाज गलत तरीके से करने और उसे मार देने का आरोप लगाते हुए। पुलिस को घटना की सूचना दिए। बता दें अपने आप को डॉ कहने वाले बहादुर अली खान यह वही डॉक्टर है, जिसने सन 2016 में प्रभात फेरी के दौरान मदरसा के बच्चों से देश विरोधी नारे लगवाए जाने का इनपर आरोप है। सूत्रों की माने तो डॉक्टर बहादुर अली खान पर पूर्व में भी इन्हीं तरह के मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं, वर्तमान में भी इनकी क्लीनिक अस्पताल अविधिक रूप से पाए जाने पर सीएमओ  द्वारा सीज तक करने की कार्यवाही की गई थी।लेकिन फिर भी उत्तर प्रदेश शासन का ध्यान इनके द्वारा घटित घटनाओं की  तरफ नजर क्यों नहीं पड़ रही है यह एक सोचनीय विषय है। ग्रामीणो की मानें तो डॉ बहादुर अली खान अपनी दबंगई से घर में क्लीनिक चला रहे हैं । अब देखना यह है कि क्या पीड़ित को  न्याय मिल पाएगा। या संबंधित अधिकारी डॉक्टर बहादुर खान के पैसों के आगे घुटना टेकते हुए अपने आप को बौना साबित कर स्वयं की किरकिरी कर लेता है। इस संबंध में केराकत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है अगर तहरीर दी जाती है तो आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।