जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में सीनियर लैब टेक्नीशियन अली अहमद खांन के सेवानिवृत्त होने पर नम आंखों से साथी कर्मचारियों ने बिदाई दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ के0 के0 राय की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजन किया गया। डॉ0 के0 के0 राय ने सीनियर लैब टेक्नीशियन अली अहमद खान को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ0 सैफ हुसैन खांन ने सीनियर लैब टेक्नीशियन अली अहमद खान के द्वारा साथी कर्मचारियों के साथ किए गए व्यवहार और संबंधित कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी जिंदगी के उपर प्रकाश डालते हुए सभी को रूबरू कराया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में डॉ0 ओ0 पी0 सिंह, डॉ0 वी0 के0 सोनकर, डॉ0शफीक खां, के साथ जिला चिकित्सालय के स्टाफ में सर्वेश श्रीवास्तव, विनोद सिंह, आनंद मौर्य, आलोक मणि, मनीष मौर्य आदि उपस्थित रहे।
अली अहमद खान के सेवानिवृत्त होने पर नम आंखों से दी गई बिदाई
By -
August 01, 2024