जौनपुर। जनपद को सुरक्षा देने वाले पुलिस के जवान अब अपने बच्चों के प्रति चिंतित रहने के साथ ही आवारा कुत्तों के झुंडों द्वारा अब तक कई बच्चों को शिकार बनाकर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने के कारण भयभीत रहने के साथ ही परिजन समेत स्वयं की भी चिंता कर परेशान रह रहे हैं।मामला यह है कि पुलिस लाइन में इन दिनों आवारा कुत्तों का एक झुंड आता है। यह झुंडचं दारोगा और सिपाहियों के बच्चों को बुरी तरह से काटकर कर गायब हो जा रहे है। ताजा मामला यह है कि 15 अगस्त दिन गुरुवार को उप निरीक्षक आरती सिंह की 5 वर्षीय पुत्री गौतमी सिंह आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित मंदिर से वापस लौट रही थी। उसी समय कुत्तों का एक झूंड आया और उसके पूरे शरीर को जगह-जगह काट कर नोचने लगे। उसी समय मौजूद रहे लोगों ने कुत्तों के झूंड को खदेड़ कर बच्ची की जान बचाई। कुत्तों ने मासूम बच्ची के शरीर पर लगभग आठ स्थानों पर काटा है।
जिसके चलते खून से लथपथ अवस्था में बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचा गया। जानकारी होने पर तुरंत शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा पूरी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और बच्ची का कुशल चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया । अभी कुछ दिन पूर्व पुलिस लाइन में कांस्टेबल मनोज कुमार के बच्चे और दरोगा पुष्पा देवी की बहन की लड़की को पूरे शरीर में यही कुत्तों के झुंडों ने काट कर पूरे शरीर में घाव बना दिया था। इसके अलावा पुलिस लाइन में कुत्तों ने कई और लोगों को घायल किया है। बड़े मजे की बात तो यह है कि आए दिन सिपाही और दारोगाओं के बच्चों को यह कुत्ते के झुंडों द्वारा शिकार बनाया जा रहा हैं और इससे संबंधित विभाग जैसे वन विभाग नगर पालिका हांथ पर हांथ रखे हुए बैठा हुआ हैं। शहरी इलाके में इन दिनों आवारा कुत्तों के साथ साथ-पागल कुत्तों की भी बाढ़ आ गई है। संबंधित विभागों द्वारा अगर इन्हें नहीं रोका गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावाह हो सकती है।