सोते समय महिला को गोली मारने वाले बदमाश दबोचे गए

Belal Jani
By -

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर, परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना तेजीबाजार अन्तर्गत दिनांक 12.07.2024 की रात्रि में महिला को सोते समय गोली मारने वाले अभियुक्त रवि विश्वकर्मा उर्फ करन पुत्र सतीश विश्वकर्मा ग्राम तिलवारी थाना खुटहन को कलिंजरा बाजार से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त रवि विश्वकर्मा उर्फ करन द्वारा मुकदमे में पीड़िता महिला को गोली मार दिया गया था, पिस्टल व कारतुस अपने सहयोगी अभ्यस्त अपराधी राहुल यादव पुत्र रामबली यादव उर्फ बब्बन के पास रखा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.07.24 को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया जा चुका है। अभियुक्त उपरोक्त रवि विश्वकर्मा उर्फ करन को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।