जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलजार गंज बाजार मे एक बालक के गले में प्लास्टिक की सिटी फंसने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के विषय में आपको बताते चलें की गुलजार गंज बाजार निवासी दीपक भोजवाल का 12 वर्षी पुत्र शिवांश प्लास्टिक की सीटी बजा रहा था। इसी दौरान अचानक सिटी उसके गले में फस गई जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।पूछने पर दीपक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के जरिए मालूम हुआ है की सीटी श्वास नली में जाकर फंस गई है। अब ऑपरेशन के बाद ही गले से सीटी निकलना संभव प्रतीत हो रहा है।
बालक की सांस नली में सिटी फंसने से हालत नाजुक
By -
August 21, 2024