दबंग पड़ोसी ने दो युवकों को चाकू से वार कर किया ज़ख़्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। थाना सिंगरामऊ  क्षेत्र के गांव में मामूली कहा सुनी में एक युवक को पड़ोस के ही मनबढ़ युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया बीचबचाव कराने गए दूसरे युवक के गर्दन पर भी चाकू से वार कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। 
उक्त थाना क्षेत्र लालगंज के केवटली खुर्द गांव के रामसकल सोनकर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सिंगरामऊ बाजार में फल की दुकान चलाता है जिस पर मेरा बेटा 22 वर्षीय दुर्गेश सोनकर भी साथ में सहयोग करता है। गुरुवार की शाम 6.30 बजे दुर्गेश घर के लिए जा रहा था, जैसे ही वह लालगंज प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा था की गांव के रवि सरोज  रोक कर गाली गलौज देने लगा जब तक वह कुछ समझ पाता चाकू से उसके बाएं गाल पर मार दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया आवाज सुन कर  पड़ोस का लड़का रामू उसे बचाने गया तो उसकी गर्दन पर भी चाकू से वार कर फरार हो गया। मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सिंगरामऊ पीएचसी पहुंचाया।