घर में लगी थी आग अभी तक नहीं मिली सरकारी सहायता

Belal Jani
By -

जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सन्दहाँ गांव में हरिश्चंद्र बिन्द के घर में बीते छ: मई को भीषण आग लग गया था जिसमें दो मवेशी समेत घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया था और परिवार के लोगों के ऊपर दु:ख का पहाड़ गिर गया था।आपको बता दे कि हरिश्चंद्र बिन्द मजदूर आदमी है जो सालो की कमाई से एक कच्चा मकान बना कर अपना और अपने परिवार का गुजारा करता था। मगर बीते छ: मई को दोपहर अचानक आग लग गया जब तक लोग इकट्ठा होते आग भीषण हो गया और अपने जद में दो गाय समेत घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया परिवार ने डायल 112 को तत्काल सूचना दिया।
परिवार का कहना है कि तीन माह होने वाला है।मगर अभी तक हम लोगों का सहारा कोई भी नहीं बना।हम लोग खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है।जब की इसकी जानकारी लेखपाल समेत अन्य अधिकारियों को है।और हमारे क्षेत्र के विधायक राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने भी अश्वासन दिये थे।कि जल्द से जल्द सहायता मिलेगा और रहने के लिए तुरंत आवास बनेगा।मगर आज तक कोई भी सुधी लेने नहीं आया।अधिकारियों के पास जाने पर कोई सुनता नहीं है।बस घूमाते रहते है।आपको बता दे कि हरिश्चंद्र बिन्द अपने चार परिवार के साथ खूले आसमान के नीचे भीषण गर्मी और वर्षा में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर है।