जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर नहर में शनिवार की सुबह जहां शुक्रवार की सुबह दो लाशें पाई गई थी वहीं एक और महिला की लाश पाई गई है। लाश देखने के बाद एैसा मालूम होता है जैसे उसे जलाकर फेक दी गई हो।
इसी कोतवाली क्षेत्र में स्थ्ति एक नहर में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने फिर किशुनपुर नहर में एक जली हुई महिला की लाश देखा है। लगातार तीन लाशें नहर में मिलने से ग्रामीण हैरान है कि आखिंर एैसा क्यों हो रहा है। नहर में बहती लाश देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें शुक्रवार की सुबह इसी नहर में दो लाशें एक युवती और एक युवक की पानी में बहती हुई देखी गई थी। बेहोत अमानीय दृश्य देखने को मिला लाशों पर बैठ कर कौए लाश को नोच नोच के खा रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिस जवानों के साथ पहुंचे कोतवाल प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा जांच में जुट गए हैं। फिल्हाल अज्ञात महिला की लाश की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।