जौनपुर ।दुनिया की हर मां अपने बच्चों से ज्यादा किसी से प्रेम नहीं करती यह तो सुना था,लेकिन एक मां ऐसी भी प्रकाश में आई है जिसने धारदार चाकू से अपने ही बच्चे का गला काट कर उसे मौत की नींद सुला दिया है। हालांकि यह पहली बार सुनने को मिला है। जिसने भी इस घटना को सुना वह बेचैन होकर हैरत में पड़ते हुए इस घटना को मानने को तैयार ही नहीं हुआ। जबकि यह घटना पूरी तरह सत्य है। अब कोई इसे माने या ना माने। आंखों और कानो के साथ दिलो दिमाग को यकीन दिलाते हुए अंतरात्मा भी ऐसी मां के शरीर में हरगिज़ और कतई ना रहने के लिए ईश्वर से यकीनन प्रार्थना करने में जुट गई होगी। यह स्वाभाविक तौर पर कहा और लिखा जा सकता है। जिसका उदाहरण जिले के थाना नेवढ़िया क्षेत्र की गुतवन गांव में एक महिला जो मां जैसे पवित्र शब्द के लायक ही नहीं है। उसने अपने कलेजे के टुकड़े मासूम बच्चे को धार दार से गला काट कर मौत की नींद सुला दिया। और कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए स्वयं के गले पर भी धारदार चला कर मामूली सा निशान बना अपने आप को जख्मी कर लिया है। जिसको देखकर यह एहसास होता है कि इंसान की सूरत में रहकर जो महिला ने काम किया है।इस तरह का काम कभी वैहशी और जानवर ने भी ना किया होगा। अनुमान लगाया जाता है कि महिला के द्वारा किए गए इस घीनौने कार्य को नजर अन्दाज कर उसके साथ सहनाभूती दिखाकर लोग कुशल व्यवहार के साथ उसके साथ पेश आयें। यह मंशा उसकी साफ़ तौर पर उजागर होने के साथ समझ में भी आ रही है।
मामला कुछ इस प्रकार है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गुतवन गांव में रविवार रात्रि लगभग 9:30 बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर पति से नाराज पत्नी ने अपने ढाई साल के मासूम पुत्र का गला चारपाई पर लेटा कर धारदार चाकू से काट डाला। गला काटने के कुछ ही देर तक बच्चा छटपटाने के साथ तड़पता रहा और धीरे धीरे कर वह मौत की नींद सो गया। मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद कानूनी प्रक्रिया और लोक लाज की वजह से उसी धारदार चाकू से अपना भी गला काट लिया। घटना के बाद बेरहम डायन कलयुगी इंसानी सूरत में वैशी जानवर भी जो अपने बच्चे के साथ कभी वो काम ना करे। ऐसे घृणित काम को अंजाम देने वाली मां घायल वंदना देवी 24 वर्ष पत्नी संजय कुमार गौतम को परिजन घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। यहां पर चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात नाजुक हालत को देखकर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बता दे घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं,थाना अध्यक्ष नेवढ़िया सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और मां द्वारा मासूम बच्चे की की गई हत्या की लाश को गमगीन होते हुए कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। और आज मामला हद से इतना पार हो गया की मासूम को अपनी ही मां के हाथों गला काटा कर मौत की गोद में जाकर गहरी नींद में सोना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों की माने तो ससुरालीजन की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने ऐसा कदम उठाया हो। लेकिन एक मां अपने बच्चों को इस तरह से मौत के घाट उतारेगी यह कोई भी इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता।फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। घटना की सत्यता के लिए संपूर्ण जांच होना अति आवश्यक है।