काफी समय बाद गोली मारकर हत्या करने वाले, बदमाशों ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र कयार गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी पुलिस से भयभीत होकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
मालूम हो कि बीते 30 जुलाई शाम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में बेखौफ बदमाशों ने अब्दुल्ला पुत्र स्व0 एजाज अहमद की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दिया।हद हो गई मरने के बाद हत्यारे उसे बेल्चा से पीटते रहे। हत्या से पूरा इलाका दहल गया लोग अपनी अपनी दुकानों को धड़ाधड़ बन्द कर निकल गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में इस तरह से जुटी हुई थी कि। नामजद आरोपी अनुज यादव,जितेन्द्र यादव और राकेश यादव पुलिस से इतना भयभीत हो गए कि दो अगस्त को न्यायालय में आत्मसमर्पण करना बेहतर समझा।