घायल छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Belal Jani
By -

जौनपुर।थाना खेतासराय नगर के वीटी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा करीना की शुक्रवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने शोकसभा कर कालेज बंद कर दिया। पूरा स्टाफ मृतक छात्रा के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बंधाया।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी करीना यादव पुत्री रामसिंह खेतासराय के वीटी गर्ल्स इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पांच अगस्त को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर जा रही थी। गोरारी बाजार के पास एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। आज सुबह उसकी मौत हो गई।