जौनपुर।थाना जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गांव में सोमवार को पत्नी के साथ आये शराबी युवक की जमकर पिटाई हुई।वह पत्नी को लिवाकर राखी बंधवाने आया था। पिटने के बाद वह पत्नी को ससुराल में छोड़कर अपने घर चला गया। ऊक्त युवक की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक वाराणसी के हरहुआ का निवासी है।
ससुराल पक्ष के लोगो ने बताया कि युवक शादी के बाद से ही शराब पीकर पत्नी से मारपीट किया करता है। पति की पिटाई से पीड़ित महिला शादी के बाद लगभग दो वर्ष तक मायके में ही रही। सोमवार को युवक पत्नी व दोनो बच्चो के साथ ससुराल आया। पत्नी को छोड़कर वह बाजार चला गया। बाजार में जाकर वह शराब पीकर नशे में चूर हो कर गिर गया। जानकारी होने पर साले ने उसे किसी प्रकार घर अपने ले लाया। घर पर जब वह गाली गलौज करने लगा। उसने अपनी चार साल की पुत्री को भी पीटना शुरू कर दिया। तब उसके साले व ससुर ने उसकी जमकर कुटाई कर दिया।